फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: तवी रीवर फ्रंट के नजदीक पर्यटन केंद्रों के विस्तार पर जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। मंडलायुक्त जम्मू रमेश कुमार ने तवी रीवर फ्रंट के आसपास पर्यटन को बढ़ावा देने पर जोर दिया। वीरवार को पर्यटन विभाग, स्मार्ट सिटी के सीईओ, जेडीए के उप चेयरमैन समेत अन्य अधिकारियों के साथ बैठक कर रणनीति तैयार की। मंडलायुक्त ने कहा कि तवी रीवर फ्रंट के आसपास पर्यटन को बढ़ावा दें। नई सुविधाएं उपलब्ध कराएं। आसपास लोगों का पुनर्वास करें ताकि उनके लिए रोजगार के साधन बन सकें। बता दें करीब 300 करोड़ रुपये से निर्माण कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन

बैठक में बारिश की वजह से तवी रीवर फ्रंट के बाधित कार्य की समीक्षा भी की गई। बताया कि अस्थायी बांध ढह गए हैं, लेकिन आसपास निर्माण को क्षति नहीं पहुंची। जल्द ही काम फिर से शुरू होगा। उम्मीद है कि समय पर काम पूरा कर लिया जाए। बैठक में स्मार्ट सिटी के सीईओ राहुल यादव, पर्यटन विभाग के निदेशक विवेकानंद राय, जेडीए के वीसी शिव कुमार गुप्ता, एसीईओ स्मार्ट सिटी राकेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें