फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: दो साल से पुली न बनने पर बिफरे लोग, सड़क बंद कर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। वार्ड-75 के गाढीगढ़ में एसडीएम कार्यालय को जाने वाले रास्ते की पुली दो साल से जर्जर है। बारिश से हालात और खराब हो गए। वीरवार को गुस्साए लोग सड़क पर उतर आए। लोगों ने आरएस पुरा-जम्मू मार्ग को एक घंटे तक बंद रख प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंचे एसडीएम अतुल शर्मा ने आश्वासन दिया कि एक महीने में नई पुली का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। तब तक वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन

लोगों ने कहा कि दो साल से खतरे से खेल रहे हैं। कई बार प्रशासन को बता चुके हैं, लेकिन ध्यान नहीं दिया जा रहा। बारिश में पुली और टूट गई। करीब 10 हजार आबादी अधिक दूरी तय करने को मजबूर है। यही नहीं, गंग्याल और शहर के अन्य हिस्सों को जाने के लिए परेशानी आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें