फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन और होगी आरईटी शिक्षकों की स्क्रीनिंग

Tue, 18 Aug 2015 08:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
आरईटी शिक्षकों की स्क्रीनिंग का मंगलवार को अंतिम दिन था, लेकिन अब स्क्रीनिंग के समय को कुछ दिन के लिए बढ़ा दिया गया है। सीईओ का कहना है कि शिक्षकों की संख्या बहुत ज्यादा है, इसलिए स्क्रीनिंग में देरी हो रही है। दो दिन में इसका काम पूरा होने की पूरी संभावना है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि आठ अगस्त को राज्य सरकार ने आरईटी शिक्षकों के डिग्री के स्क्रीनिंग टेस्ट के आदेश जारी किए थे। आदेश मिलने के तुरंत बाद शिक्षा विभाग ने जोनल स्तर पर आरईटी शिक्षकों की स्क्रीनिंग का काम शुरू कर दिया था।

जोनल एजूकेशन अफसर के कार्यालय में शिक्षा विभाग इनकी डिग्री सहित सभी दस्तावेज जमा कर रहा है। शिक्षा विभाग को स्क्रीनिंग का काम 18 अगस्त तक पूरा करना था।
विज्ञापन


चीफ एजूकेशन अफसर जेके सूदन ने बताया कि स्क्रीनिंग में समय लग रहा है। शिक्षा विभाग दस्तावेजों को जमा करने में जुटा हुआ है। वेरिफिकेशन के बाद इसकी रिपोर्ट तैयार करके जमा करवाई जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें