कश्मीर घाटी में मुहर्रम की 10 तारीख यानि आशुरा पर श्रीनगर व बडगाम जिले में पाबंदियां रहीं। मातमी जुलूस निकालने की अनुमति नहीं दिए जाने से नाराज लोगों की जडीबल समेत कुछ और इलाकों में पुलिस के साथ झड़प हुई। इस दौरान भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे गए। पैलेट गन का भी इस्तेमाल करना पड़ा। घटना के बाद आईजी कश्मीर विजय कुमार ने जडीबल और आलमगीरबाजार का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया।