चीफ जस्टिस आफ इंडिया (सीजेआई) एचएल दत्तू ने रविवार को श्रीनगर स्थित जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट और सबआर्डिनेट कोर्ट कांप्लेक्स का जायजा लिया। बाढ़ से कोर्ट कांप्लेक्स को भारी क्षति हुई है। सीजेआई ने गुपकार रोड पर भी हाईकोर्ट का जायजा लिया।
बाढ़ के बाद यहां वैकल्पिक इमारत में हाईकोर्ट का कामकाज चल रहा है। इस दौरान उन्होंने हाईकोर्ट कांप्लेक्स में मरम्मत कार्य में लगी एजेंसियों को निर्देश दिए कि सैनिटेशन और आधारभूत सुविधाओं को जल्द बहाल किया जाए, ताकि वहां हाईकोर्ट का कामकाज फिर शुरू हो सके।
दत्तू ने बाढ़ से प्रभावित होने वाली सबआर्डिनेट कोर्ट कांप्लेक्स की मरम्मत में भी तेजी लाने के निर्देश दिए। सीजेआई के साथ जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस एमएम कुमार, हाईकोर्ट के जज, रजिस्ट्रार जनरल सुरेश कुमार शर्मा, प्रशासनिक अधिकारी और न्यायिक अफसर भी साथ रहे।