फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: विधानसभा में कश्मीरी पंडितों के घाटी में पुनर्वास के लिए प्रस्ताव पास

Thu, 19 Jan 2017 12:54 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
विधानसभा में मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती - फोटो : FILE PHOTO
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर की विधानसभा में कश्मीरी पंडितों के कश्मीर घाटी में पुनर्वास के लिए प्रस्ताव पास किया गया है। जानकारी के मुताबिक विधानसभा में जारी बजट सत्र की कार्रवाई के दौरान कश्मीरी पंडितों के घाटी में पुनर्वास के लिए प्रस्ताव पारित किया गया है। 
विज्ञापन

  J&K Assembly passes resolution for return of Kashmiri Pandits — ANI (@ANI_news) January 19, 2017

जानकारी के मुताबिक कश्मीरी पंडितों के लिए इस प्रस्ताव को वीरवार को जम्मू कश्मीर विधानसभा में पास किया गया है। बताते चलें कि कश्मीरी पंडितों के कश्मीर घाटी में पुनर्वास के लिए कई वर्षों से मांग उठती रही है। इस बाबत जम्मू कश्मीर में भाजपा-पीडीपी गठबंधन की सरकार बनने के बाद प्रस्ताव पास किया गया है। 

जानकारी के मुताबिक 1990 में 19 जनवरी की रात को हजारों लोग सड़कों पर उतर आए थे। विभिन्न मस्जिदों से देश विरोधी नारेबाजी शुरू हो गई थी। दहशत का माहौल पैदा कर दिया गया। इसके बाद कश्मीरी पंडित समुदाय के लोगों ने वहां से निकलने की प्रक्रिया शुरू कर दी। बहुसंख्यक समुदाय के लोगों ने रोकने की बजाय उन्हें घाटी छोड़ने के लिए हर साधन मुहैया कराए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें