जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में सुरक्षाबलों ने तड़के मुठभेड़ में लश्कर के एक आतंकी को मार गिराया। मुठभेड़ में एक जवान के घायल होने की भी खबर है। खबर के मुताबिक मारे गए आतंकवादी की पहचान लश्कर आतंकी अबु मूसा के रुप में हुई है। इस आतंकी की सेना को लंबे समय से तलाश थी।
FLASH: LeT terrorist killed in an encounter with police and security forces in J&K's Bandipora District (Hajin)
— ANI (@ANI_news) January 19, 2017
सुरक्षाबलों को गुरुवार को सूचना मिली थी कि बांदीपोरा जिले के पर्री मोहल्ला इलाके में लश्कर का एक आतंकी छिपा है। सुचना मिलते ही सेना ने आतंकी की तलाश में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। बता दें कि बीते कुछ दिनों में इस इलाके में आतंकियों से मुठभेड़ की यह दूसरी घटना है।