जम्मू नगर निगम के नए मेयर और डिप्टी मेयर का चयन 21 को होगा। 17 तक नामांकत्र प्रक्रिया चलेगी। चयन ओपन बैलेट के जरिये होगा। उधर, आदेश पत्र मिलने के बाद मेयर और डिप्टी मेयर ने कुर्सी छोड़ दी है।
जम्मू कश्मीर सरकार ने 19 दिन बाद जम्मू नगर निगम के मेयर और डिप्टी मेयर का इस्तीफा मंजूर कर लिया है। वहीं, अब नए मेयर और डिप्टी मेयर का चयन 21 को होगा। 17 तक नामांकत्र प्रक्रिया चलेगी।
विज्ञापन
चयन ओपन बैलेट के जरिये होगा। उधर, आदेश पत्र मिलने के बाद मेयर और डिप्टी मेयर ने कुर्सी छोड़ दी है। जेएंडके एमसी एक्ट 2000 की धारा 427 में शक्तियों का प्रयोग किया गया। इस्तीफा मंजूरी में आ रही कठिनाई को दूर किया गया।
पहले धारा 38 में मेयर इस्तीफा को डिप्टी, जबकि डिप्टी मेयर को दे सकती थी। ऐसा प्रावधान था। इसमें एक साथ मेयर-डिप्टी मेयर का इस्तीफा मिलने पर कुछ स्पष्ट नहीं था। ऐसे में इस्तीफा मंजूर नहीं हो रहा था।
धारा 39 में संशोधन के बाद जोड़ा गया कि मेयर-डिप्टी मेयर आयुक्त को इस्तीफा दे सकते हैं।नए मेयर और डिप्टी मेयर के चयन के लिए कवायद शुरू हो गई है। इस बारे में शहरी आवास एवं विकास विभाग की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है।
चुनाव को लेकर जारी कर दी गई है अधिसूचना
मेयर-डिप्टी मेयर का इस्तीफा मंजूर कर लिया गया है। चुुनाव 21 को 11 बजे होगा। धारा 39 में संशोधन किया गया है। संशोधन के बाद दोनों इस्तीफे मंजूर कर लिए गए हैं। अब नामांकन प्रक्रिया 17 होगी। चुनाव को लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है। - राहुल यादव, आयुक्त, नगर निगम