फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईबी से छह किमी. की दूरी के लोगों को भी दिया जाए आरक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। पब्लिक ज्वाइंट एक्शन कमेटी छंब ज्यौड़ियां की तरफ से सोमवार को एक बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता कमेटी के उपप्रधान अनिल गुप्ता उर्फ राकी शाह ने की। बैठक का उद्देश्य ज्यौड़ियां तहसील की सभी पंचायतें जो आईबी से छह किलोमीटर की दूरी पर हैं। वहां के लोगों को आरक्षण में लाने की मांग की गई।
विज्ञापन

बैठक में कहा गया कि ज्यौड़ियां तहसील की वह पंचायतें जो आईबी से 6 किलोमीटर से भी कम दूरी पर हैं उनको आईबी आरक्षण का लाभ नहीं दिया जा रहा है। अधिकारियों से लोगों ने मांग करते हुए कहा कि इसकी निशानदेही कराने के लिए एक टीम गठित की जाए, ताकि जो क्षेत्र आईबी आरक्षण के अधीन आने से रह गए हैं वहां के लोगाें को भी आरक्षण का लाभ मिल सके। इस बिषय में बात करते हुए अनिल गुप्ता ने बताया कि ज्यौड़ियां कस्बा आईबी परगवाल से छह किलोमीटर की दूरी से भी कम है, लेकिन प्रशासन की तरफ से कस्बे को आरक्षण में लाने से वंचित रखा गया है। वहीं कमेटी के प्रदान अमृत भूषण बाबा भारतीनंद ने बताया कि ज्यौड़ियां की जनता के साथ यह भेदभाव हुआ है, जिसको ज्यौड़ियां की जनता सहन नहीं करेगी। इस विषय को लेकर ज्यौड़ियां के लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल जल्द ही एलजी से भेंट करेगा और ज्यौड़ियां तहसील के लोगों की इस समस्याओं के बारे में उन्हें अवगत कराएगा। हमें उम्मीद है कि ज्यौड़ियां को भी जल्द आईबी आरक्षण में लाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें