सांबा जिला मुख्यालय में परदर्शन करते जलशक्ति बिभाग के सीपी वर्कर्स
सांबा। जिला मुख्यालय नंदनी में जल शक्ति विभाग में कार्य कर रहे सीपी वर्कर्स ने सोमवार को मांगों को लेकर विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। सरकार को चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो वह अपने आंदोलन को तेज कर देंगे।
गौरतलब है कि जल शक्ति विभाग में काम करने वाले सीपी वर्कर्स कई दिन से मांगों को लेकर हड़ताल पर चल रहे हैं। इससे आम लोगों को भी पानी की परेशानी बनी हुई है। अधिकतर ट्यूबवेलों पर सीपी वर्कर्स ही काम करते हैं। उनके हड़ताल पर चले जाने से लोग काफी परेशानी में हैं। प्रदर्शन कर रहे सीपी वर्कर्स का कहना था कि जम्मू-कश्मीर में कोई भी सरकार आई, सीपी वर्कर्स की मांगों को किसी ने भी पूरा नहीं किया है। केवल आश्वासन ही मिले हैं। उनके अनुसार आज कई लोगों की आयु भी अधिक हो चुकी है। गत 14 व 15 वर्ष से वह लोग विभाग को अपनी सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन उन्हें स्थायी नहीं किया गया, न ही उन्हें बकाया वेतन ही दिया गया है।