फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के शोधार्थी दो दिवसीय ऑनलाइन कांफ्रेंस में जानेंगे कोरोना के प्रभाव और चुनौतियों के बारे में

Fri, 19 Mar 2021 02:40 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
जम्मू विश्वविद्यालय - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

जम्मू विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग और कश्मीर विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग में दो दिवसीय ऑनलाइन अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस 20 मई से शुरू हो रही है। इसमें प्रोफेसर और शोधार्थी कोरोना महामारी का अर्थव्यवस्था पर प्रभाव और चुनौतियों के बारे में जानेंगे। साथ ही अर्थशास्त्रियों समेत शोधार्थियों को अपने विचार प्रस्तुत करने का मौका मिलेगा।

विज्ञापन


कार्यशाला में बताया जाएगा कि कोरोना महामारी के दौरान लोगों की प्रत्येक क्षेत्र में आर्थिक स्थिति कैसी रही है। आंकड़ों के आधार पर अर्थशास्त्री पूरे विश्व में पैदा हुए हालात से अवगत करवाएंगे। जम्मू विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग के प्रोफेसर फालेंद्रा सूदन ने बताया कि इस कांफ्रेंस का उद्घाटन जम्मू विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर प्रो. मनोज कुमार धर और कश्मीर विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर तलत अहमद करेंगे।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: अनंतनाग में सुरक्षाबलों ने शुरू किया तलाशी अभियान, दो गांवों को किया बंद
विज्ञापन


कांफ्रेंस में अमेरिकी विश्वविद्यालय के प्रोफेसर अभिजीत बैनर्जी, नीति आयोग (भारत सरकार) के वाइस चेयरमैन डॉ. रजीव कुमार, कौशिक बसु प्रमुख आर्थिक सलाहकार कोरनेल विश्वविद्यालय, दक्षिण आस्ट्रेलिया विश्वविद्यालय  के प्रोफेसर जैनिफर मैके मुख्य प्रवक्ता रहेंगे। प्रो. सुदन ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के तमाम विश्वविद्यालयों और कालेजों के प्रोफेसरों और शोधार्थियों को कांफ्रेंस में हिस्सा लेना का मौका मिलेगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सभी अर्थशास्त्रियों और शोधार्थियों के रिसर्च पेपर भी आमंत्रित हैं। जिन लोगों की परीक्षाएं अच्छी होंगी, उन्हें अंतरराष्ट्रीय पत्रिका में प्रकाशित किया जाएगा। इसमें विश्व के 60 विश्वविद्यालयों के प्रोफेसर, संपादक और उपसंपादक के  रूप में काम करेंगे। इनमें जम्मू विश्वविद्यालय के अर्थ शास्त्र विभाग के अर्थशास्त्री  प्रो. फालेंद्रा कुमार सुदन भी शामिल होंगे। कांफ्रेंस में हिस्सा लेने के लिए पंजीकरण निशुल्क है। विश्वविद्यालय के साइट पर कांफ्रेंस से संबंधित पूरी जानकारी दी गई है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें