फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरएस पुरा के एसडीएम कार्यालय सहित अन्य स्थानों पर हुए कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा। कस्बे और गांवों में बुधवार को 73 वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। मुख्य समारोह एसडीएम कार्यालय परिसर में हुआ, जहां नगर पालिका के प्रधान सतपाल पप्पी ने ध्वजरोहण किया। एसडीएम रामलाल शर्मा, एसपी हेडक्वार्टर रजनीश गुप्ता सहित अन्य लोग भी मौजूूद थे।
विज्ञापन

दलजीत चौक, शहीद एसपी दवेंद्र शर्मा चौक पर लायंस कल्ब ने कार्यक्रम करवाया। शिव नगर में समाजसेवी इंद्रजीत सूदन की अध्यक्षता में शहीद भगत सिंह स्मारक स्थल पर तिरंगा फहराया गया। पूर्व मंत्री चौ. शाम लाल, नगर पालिका प्रधान सतपाल पप्पी भी मौके पर थे। नगर पालिका ने शहीद भगत सिंह चौक का निर्माण कार्य शुरू करवाया। सुचेतगढ़ के गांव चकरोई के चौ. चुन्नी लाल मेमोरियल हायर सेकेंडरी स्कूल में कार्यक्रम के दौरान बीडीसी चेयरमैन तरसेम सिंह ने तिरंगा फहराया। स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। पंचायत गंडली के सरपंच गुरदीप सिंह सैनी ने ध्वज फहराकर सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। सीमा सुरक्षा बल ने ऑक्ट्रॉय पोस्ट पर तिरंगा फहराया। पूर्व मंत्री चौ. गारू राम ने पुरसना पिंड में राष्ट्र्रीय ध्वज फहराया। भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री चौ. शाम लाल ने कस्बे में पार्टी कार्यालय में ध्वज फहराया।
------
मीरां साहिब में कार्यक्रम
करवाकर बांटा हलवा
मीरां साहिब। कस्बे में समाजसेवी अनिल शर्मा की अध्यक्षता में गणतंत्र दिवस पर तिरंगा फहराकर हलवा बांटा गया। बीडीसी चेयरमैन दलीप कुमार ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद स्कूली बच्चों वच्चो सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुत दी। गांव मरालियां में समाजसेवी प्रमोद कुमार की अध्यक्षता में थाना प्रभारी सुलतन मिर्जा ने तिरंगा फहराया। बच्चों को पाठ्य सामग्री दी गई। लिंक रोड सिंबल में ऑल इंडिया फोरम की ओर से सुरजीत सिंह सासन ने ध्वजारोहण किया। अन्य पंचायतों में भी कार्यक्रम करवाए गए। संवाद
विज्ञापन

------
बीएसएफ जवानों, पाक रेंजर्स ने
मिठाइयों का किया अदान-प्रदान
आरएस पुरा। गणतंत्र दिवस के मौके पर ऑक्ट्रॉय पोस्ट में सीमा सुरक्षा बल और पाकिस्तान रेंजर्स ने एक-दूसरे को मिठाइयों का आदान-प्रदान किया। इस दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की ओर से कपंनी कमांडर शाकीर हुसैन और बीएसएफ से 36वीं वाहिनी के कमांडेंट अजय सूर्यवंशी मौजूद रहे। बता दें कि प्रमुख अवसरों पर भारत और पाकिस्तान के जवान बधाई देने के साथ मिठाइयों का आदान-प्रदान किया जाता है। आक्ट्राय पोस्ट पर गणतंत्र दिवस पर सीमा सुरक्षा बल ने जश्न मनाते हुए राष्ट्रीय ध्वज फहराया। डीआईजी जम्मू फ्रंटीयर सुरजीत सिंह ने ध्वजारोहण किया। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी कार्यक्रम में शामिल हुए। जवानों की शानदार परेड के साथ माहौल देशभक्ति से सराबोर बना रहा। भारत माता की जय और जय हिंद के नारों की गूंज चारों ओर सुनाई दे रही थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें