फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रियासी के स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुआ मुख्य कार्यक्रम

विज्ञापन
रियासी में तिरंगा रैली निकालते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता। - फोटो : REASI
विज्ञापन
रियासी। गणतंत्र दिवस पर जिला मुख्यालय के स्पोर्ट्स स्टेडियम में डीडीसी अध्यक्ष सर्राफ सिंह नाग ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर परेड की सलामी ली। पुलिस, सीआरपीएफ, एनसीसी कैडेट के साथ पुलिस बैंड ने परेड में हिस्सा लिया। मौके पर डीडीसी उपाध्यक्ष साजरा कादिर, डीसी चरणदीप सिंह, एसएसपी शैलेंदर सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

इसके अलावा नगर परिषद कार्यालय में अध्यक्ष सुदेश कुमार पुरी ने उपाध्यक्ष योगराज रैना व अन्य पार्षदों की उपस्थिति में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। सलाल प्रोजेक्ट क्षेत्र ज्योतिपुरम के स्थानीय मैदान में गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें महाप्रबंधक प्रभारी राजिंदर प्रसाद ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया, और सीआईएसएफ की सलामी ली। अभाविप के कार्यकर्ताओं ने स्थानीय जनाना पार्क से मुख्य बस अड्डे तक तिरंगा रैली निकालते हुए शहीदों को याद किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें