गणतंत्र दिवस के मौके पर जहां सीमा पर हलकी फुलकी फायरिंग की खबरें आती रहीं। वहीं दूसरी ओर जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर भारत और पाकिस्तान के सुरक्षा बलों ने एक दूसरे को मिठाइयां बांटीं।
रक्षा सूत्रों ने बताया कि सेना की 12 इंफेंट्री ब्रिगेड के एक दल ने उरी सेक्टर में कमान चौकी पर पाकिस्तानी सुरक्षा बलों को मिठाइयां बांटीं।
उन्होंने कहा कि कश्मीर के तंगधार सेक्टर के टीटवाल तथा जम्मू क्षेत्र के पुंछ सेक्टर में चक्कन दा बाग में पाकिस्तानी सैनिकों को मिठाइयां बांटी गईं।
जनवरी माह में पाकिस्तान ने लगातार सीमा पर सीजफायर का उल्लंघन किया है, इसके बाद भी भारत ने गणतंत्र दिवस के मौके पर पाकिस्तान को मिठाई खिलाई।
बता दें कि इससे पहले बीते साल ईद और स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सीमा पर गोलीबार के चलते मिठाई का आदान प्रदान नहीं किया गया था।