जम्मू-कश्मीर लिबरेशन फ्रंट (जेकेएलएफ) के नेता यासीन मलिक की मृत्यु को लेकर सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाई जा रही है जो पूरी तरह झूठ है। कई लोगों ने इस तरह की फर्जी पोस्ट भी जारी किया है।
यासीन मलिक के वकील राजा तुफैल ने रविवार को कहा, "लोगों से अनुरोध है कि इस तरह की फर्जी खबरों पर ध्यान नहीं दें। तिहाड़ जेल के अधिकारियों ने यासीन के सही सलामत होने की बात कही है।"
तुफैल ने कहा कि यासीन के बारे में जो भी खबर चल रही है वह असत्य है। उनकी सेहत में सुधार हुआ है। अगर कोई बुरी खबर होती तो जेल अधिकारी छुपाते नहीं। उनकी अदालत के प्रति जवाबदेही है।
इसपर डीजी ने क्या कहा ?
तिहाड़ जेल के डीजी ने कहा कि यासीन जेल में स्वस्थ्य हैं और बेहतर हालत में हैं। उनके स्वास्थ्य को लेकर जो लेकर खबरें चल रही हैं वह अधारहीन है।