फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: खराब पाइप को बदलें, सभी घरों में सुनिश्चित हो निर्बाध जलापूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
अनुमान समिति ने श्रीनगर के विधानसभा परिसर में वीरवार को बैठक की। इसमें जल शक्ति विभाग के कार्यों की समीक्षा के साथ-साथ जम्मू-कश्मीर में चल रही जलापूर्ति योजनाओं (डब्ल्यूएसएस) की प्रगति का आकलन किया गया।
विज्ञापन

इस दाैरान समिति ने विभाग को घरों में निर्बाध जलापूर्ति करने और खराब पाइपों को बदलने का निर्देश दिया। अनुमान समिति के अध्यक्ष ने जम्मू-कश्मीर के प्रत्येक घर में सुरक्षित और पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने के महत्व पर जोर दिया।
उन्होंने ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में निर्बाध पाइपलाइन जलापूर्ति, जल की गुणवत्ता और जल संसाधनों की स्थिरता पर बल दिया। इसके अलावा जल नमूनों की नियमित जांच और पुरानी व खराब पाइपों को बदलने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

समिति ने विभागों, विशेष रूप से लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के साथ बेहतर समन्वय की आवश्यकता पर जोर दिया ताकि कार्य के दौरान कोई व्यवधान न हो। विशेष आमंत्रित सदस्य विधायक सलमान सागर ने पिछड़े क्षेत्रों की पहचान करने और विशेष निधि के माध्यम से जल की कमी को दूर करने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला।
जल जीवन मिशन (जेजेएम) के तहत निधियों की सख्त निगरानी और प्रभावी उपयोग पर जोर दिया गया। जेजेएम और अन्य डब्ल्यूएसएस परियोजनाओं को समय पर पूरा करने के लिए कहा।
समिति ने अधिकारियों को जन शिकायतों का तुरंत जवाब देने, चल रही परियोजनाओं का नियमित निरीक्षण करने और जल संकट का सामना कर रहे क्षेत्रों को तत्काल राहत सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें