फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: चार दिन के रिमांड पर मन्ना बीबी, नशा नेटवर्क की परतें खंगालेगी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू/सांबा। कुख्यात नशा तस्कर गुलजार अहमद उर्फ लाहू गुज्जर की पत्नी मन्ना बीबी को बाड़ी ब्राह्मणा पुलिस ने सोमवार को अदालत में पेश किया। न्यायालय ने पूछताछ के लिए उसे चार दिन के रिमांड पर भेजा है। पुलिस अब नशा तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अहम सुराग जुटाने में लगी है। लाहू की गिरफ्तार के बाद मन्ना नशे के नेटवर्क को सक्रिय करने में जुटी थीं। पुलिस का मानना है कि पूछताछ के दौरान नशे की सप्लाई चेन, नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों और वित्तीय लेन-देन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आ सकती हैं।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि मन्ना बीबी का संपर्क किन-किन तस्करों से था और वह क्या भूमिका निभा रही थीं। इसके अलावा यह भी जांच की जा रही है कि चिट्टा और अन्य मादक पदार्थ कहां से लाए जाते थे और किन क्षेत्रों में आपूर्ति की जाती थी।
एनडीपीएस एक्ट के मामले में गिरफ्तार राकेश कुमार ने दावा किया था कि मन्ना बीबी से चिट्टा लाया था। खुलासे के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें