फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बाबा कलंधर की मजार पर चढ़ाई चादर, लिया आशीर्वाद

विज्ञापन
गांव चक असलाम में मजार पर माथापूर्व मंत्री चौधरी गारू राम व अन्य। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

आरएस पुरा। दवलैड़ कस्बे से सटे गांव चक असलाम में बाबा हजरत कलंधर की मजार पर वीरवार को दो दिवसीय सालाना उर्स का आगाज हुआ।
श्रद्धालुओं ने मजार पर चादर चढ़ाकर माथा टेका। विधायक प्रो. गारू राम भगत व पूर्व मंत्री चाैधरी गारू राम सहित कई अकीदतमंदों ने बाबा की मजार पर शीश नवाया। सुबह मजार परिसर में झंडे की रस्म अदा की गई।
विज्ञापन

मजार परिसर को रंग-बिरंगी रोशनी और फूलों से सजाया गया है। उर्स के पहले दिन आपसी भाईचारे का संदेश दिया गया। प्रबंधन कमेटी के सदस्यों ने बताया कि बाबा हजरत बोदले बाहार कलंधर की मजार की विशेषता है कि यहां जो कोई मन्नत मांगता है बाबाजी उनकी मन्नतें पूरी करते हैं। विधायक प्रो. गारू राम भगत ने मजार परिसर में विकास कार्य करवाने की घोषणा की। शुक्रवार दोपहर दो बजे से रात 10 बजे तक महफिल-ए कवाल का आयोजन किया जाएगा। इसमें सुभाष सूफी, अशरफ साबरी प्रस्तुति देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें