अर्धवार्षिक मेल में सत्संग और भंडारा लगाया, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
संवाद न्यूज एजेंसी
अखनूर। पंजग्राई स्थित मां सती के पावन दरबार में शनिवार को अर्धवार्षिक मेल में श्रद्धा, भक्ति और आस्था का भव्य संगम देखने को मिला। दूरदराज क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने माता सती के चरणों में शीश नवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया।
सुबह छह बजे से मां सती की पूजा-अर्चना की गई। मंदिर परिसर ‘जय मां सती’ के जयकारों से गूंज उठा। सुबह 10 बजे से सत्संग करवाया गया। वक्ताओं ने मां सती की महिमा का गुणगान करते हुए श्रद्धालुओं को धर्म, सत्य और मानवता के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। सत्संग के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। मेल के सफल आयोजन में स्थानीय मंदिर समिति और सेवादारों की भूमिका सराहनीय रही। आयोजन के दौरान मां सती के दरबार में भक्ति, अनुशासन और सेवा-भाव का अद्भुत उदाहरण देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने कहा कि मां सती की कृपा से यह आयोजन सफल और अविस्मरणीय रहा।