फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: शहर में फूलों की बारिश से नगर कीर्तन का स्वागत

विज्ञापन
कश्मीर से नगर कीर्तन गुरुद्वारा पहुंचा, श्रद्धालुओं ने श्री गुरु ग्रंथ जी के दर्शन किए।संवाद
विज्ञापन
- चांद नगर गुरुद्वारा में देर रात 10:45 बजे श्रीनगर से पहुंचा नगर कीर्तन
विज्ञापन

- आज श्री आनंदपुर साहिब के लिए होगा रवाना
संवाद न्यूज एजेंसी

जम्मू। बढ़ती ठंड भी वीरवार को श्री गुरु तेग बहादुर जी के नगर कीर्तन स्वागत को जुटे अनुयायियों को डिगा नहीं पाई। कश्मीर से निकले नगर कीर्तन के स्वागत में शहर भर के लोग पांव जमाकर चांद नगर गुरुद्वारा साहिब समेत अलग-अलग स्थानों पर खड़े होकर इंतजार करते रहे। श्री गुरु तेग बहादुर के 350वें बलिदान दिवस के उपलक्ष्य में नगर कीर्तन बुधवार रात श्रीनगर से जम्मू पहुंचा।
भव्य उत्साह, श्रद्धा और जोश के बीच संगत ने जगह-जगह नगर कीर्तन का स्वागत किया। श्रीनगर के गुरुद्वारा छठी पातशाही से बुधवार सुबह अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान ने नगर कीर्तन को रवाना किया। पूरे मार्ग में विभिन्न पड़ावों पर संगत ने फूल वर्षा कर और लंगर सेवा के साथ जत्थे का स्वागत किया। रात करीब साढ़े नौ बजे नगर कीर्तन का जम्मू में प्रवेश होते ही हरि निवास के पास भव्य स्वागत हुआ। पहले हरि निवास और उसके बाद रिहाड़ी गुरुद्वारा में संगत ने कीर्तन का स्वागत किया। इसके बाद चांद नगर गुरुद्वारा के लिए नगर कीर्तन रवाना हो गया जोकि पहले दिन का अंतिम पड़ाव था। वहां करीब रात 10:45 बजे नगर कीर्तन पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुद्वारा साहिब में शबद कीर्तन की अमृतवाणी और उत्साह के साथ संगत ने नगर कीर्तन का स्वागत किया। फूलों की वर्षा और आतिशबाजी के साथ भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर गुरु साहिब की पालकी के दर्शन करने के लिए बड़ी संख्या में संगत पहुंची और दर्शन कर निहाल हुई। नगर कीर्तन के साथ आई संगत ने गुरुद्वारा साहिब में लंगर प्रसाद पाया और विश्राम किया। वीरवार सुबह श्री आनंदपुर साहिब (पंजाब) के लिए नगर कीर्तन गुरुद्वारा चांद नगर से रवाना होगा। जिला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के उपप्रधान बलविंदर सिंह के अनुसार नगर कीर्तन के साथी संगत के लिए चांद नगर गुरुद्वारा साहिब में लंगर और विश्राम की व्यवस्था की गई है। सुबह 9:00 बजे यहीं से नगर कीर्तन पंजाब के लिए रवाना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें