फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: गुरु नानक देव का प्रकाशपर्व आज प्रकाशमयी हुआ मंदिरों का शहर

विज्ञापन
प्रकाश पर्व के लिए गुरुद्वारा नानक देव जी चांद नगर को सजाया गया।संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। गुरु नानक देव जी का 556वां प्रकाश पर्व बुधवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। दीवान सजाए जाएंगे। इसके लिए शहर का वातावरण भक्ति और सेवाभाव में रंग गया है। शहर के सभी प्रमुख गुरुद्वारे आकर्षक सजावट और रोशनी से जगमगा उठे हैं।
चांदनगर गुरुद्वारा साहिब, बाबा फतेह सिंह गुरुद्वारा गांधीनगर, गुरुद्वारा सिंह सभा नानक नगर, सिंह सभा गुरुद्वारा बख्शीनगर, रेहाड़ी और तालाब तिल्लो सहित शहर के सभी गुरुद्वारों में तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। हर स्थान पर दीवानी सजावट, कीर्तन दरबार और लंगर सेवा की विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। मुख्य समागम चांद नगर गुरुद्वारा साहिब में होगा। जिला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने गुरुद्वारा परिसर में विशाल पंडाल तैयार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कीर्तन के लिए दरबार साहिब से हुजूरी रागी जत्थे पहुंच कर गुरुवाणी से संगत को निहाल करेंगे। मुख्य समागम सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा। हजूरी रागी दरबार साहिब अमृतसर भाई गुरभेज सिंह, भाई बलविंदर सिंह, भाई रंजीत सिंह व भाई हरप्रीत सिंह मौजूद रहेंगे। पंजोखरा साहिब वाले प्रचारक भाई सिमरनजीत सिंह व भाई सतिंदर सिंह अमृतवाणी से संगत को निहाल करेंगे। लंगर लगाया जाएगा। रिहाड़ी स्थित गुरुद्वारा साहिब में सुबह सात से 10 और शाम छह से आठ बजे तक पाठ किया जाएगा। गुरुद्वारा सिंह सभा नानक नगर, गुरुद्वारा बाबा फतेह सिंह गांधीनगर, सिंह सभा बक्शी नगर में भी सुबह और शाम रागी जत्थे पाठ व कीर्तन करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें