फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आत्मनिर्भर भारत प्रगतिशील राष्ट्र की नींव : सत शर्मा

विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सत शर्मा बैठक के दौरान पदा​धिकारियों के साथ
विज्ञापन
जम्मू। आत्मनिर्भर भारत की अवधारणा एक मजबूत, प्रगतिशील और आर्थिक रूप से स्वतंत्र राष्ट्र की नींव है। भाजपा के हर कार्यकर्ता को इसे एक मिशन के रूप में लेना चाहिए। हर घर तक पहुंचाना चाहिए। यह बात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य सत शर्मा ने मंगलवार को पार्टी मुख्यालय त्रिकुटा नगर में कही। उन्होंने प्रदेश भाजपा के प्रभारियों और सहप्रभारियों के साथ समीक्षा बैठक की। शर्मा ने आयोजित कार्यक्रमों की जानकारी ली। संजीता डोगरा ने अब तक हुई प्रगति की जानकारी दी। कहा कि अभियान को सभी संगठनात्मक जिलों से उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिली है। मौके पर अभियान की सह-संयोजक रेखा महाजन और अरुण शर्मा मौजूद रहीं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें