फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बसनोत्रा बिरादरी की वार्षिक मेल में श्रद्धा, परंपरा और इतिहास का संगम

विज्ञापन
विज्ञापन
दोमाना। बसनोत्रा बिरादरी की वार्षिक मेल बुधवार को बाबा कहन देव देवस्थान अगोर चिनाब के निकट श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाई गई। बिरादरी के सदस्यों सहित आसपास के क्षेत्रों से श्रद्धालुओं ने बाबा के चरणों में हाजिरी लगाई। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10 बजे यज्ञ के साथ हुई। सत्संग व भजन-कीर्तन में श्रद्धालु भक्तिरस में डूब गए। दोपहर बाद लंगर में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

बिरादरी के अध्यक्ष पंडित साईं दास शर्मा ने बताया कि बाबा कहन देव देवस्थान लगभग 500 वर्ष प्राचीन है और इस स्थान से गहरी आस्था जुड़ी हुई है। उन्होंने मान्यता का उल्लेख करते हुए बताया कि गढ़ गांव के मियां परिवार के व्यक्ति ने बाबा कहन देव से धन उधार लिया था, जो वापस नहीं किया गया। अन्याय से आहत होकर बाबा कहन देव ने इसी पावन स्थान पर प्राण त्याग दिए थे। तभी से यह स्थान श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बन गया। श्रद्धालुओं का मानना है कि बाबा कहन देव सच्चे मन से की गई हर मुराद पूरी करते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें