फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: भक्ति रस में डूबे श्रद्धालु, भगवान जगन्नाथ रथ के साथ झूमते हुए निकले

विज्ञापन
विज्ञापन
- शाम को केनाल हेड से शुरू हुई रथयात्रा विभिन्न मार्गों से गुजरी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा रविवार को पूरे धार्मिक उत्साह और श्रद्धा के साथ निकाली गई। श्री जगन्नाथ रथ यात्रा समिति की ओर से आयोजित रथयात्रा में शहर भर से भारी संख्या श्रद्धालों ने पहुंच कर रथ के साथ चलते हुए यात्रा मार्ग को भक्तिमय कर दिया।
समिति के अनुसार रथयात्रा शाम पांच बजे केनाल हेड से आरंभ हुई। इसके बाद यात्रा गेस्ट हाउस, निटको लेन, गोल पुली, तालाब तिल्लो, पुष्प हाउस, बोहरी तथा पाटा बोड़ी से होती हुई द कश्मीर हिल्स रिजॉर्ट में संपन्न हुई । यात्रा मार्ग पर विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं द्वारा भगवान श्री जगन्नाथ,भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा के रथों का पुष्पवर्षा एवं आरती के साथ स्वागत किया गया।
विज्ञापन

आयोजकों ने बताया कि भगवान श्री जगन्नाथ की रथयात्रा सनातन परंपरा का महत्वपूर्ण धार्मिक उत्सव है। मान्यता है कि इस पावन यात्रा में शामिल होकर श्रद्धालु भगवान के दर्शन और आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। रथयात्रा के दौरान भजन-कीर्तन और धार्मिक वातावरण श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण रहा। भगवान श्री जगन्नाथ की रथयात्रा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज में प्रेम, भाईचारे और संस्कृति के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम भी है।
विज्ञापन


रथयात्रा के समापन पर सभी श्रद्धालुओं के लिए भंडारे और प्रसाद की व्यवस्था भी की गई । समिति ने शहरवासियों से परिवार सहित रथयात्रा में शामिल होकर धार्मिक आयोजन को सफल बनाने की आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें