फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: अग्नि की लपटों में रावण का अहंकार स्वाहा, गूंजे जय श्रीराम के जयकारे

विज्ञापन
परेड ग्राउंड में राक्षसों को ललकारती वानर सेना। संवाद
विज्ञापन
- परेड मैदान से गांधीनगर तक विजयदशमी की धूम
विज्ञापन

- शोभायात्राओं और आतिशबाजी के बीच हुआ पुतला दहन
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। मैदानों में उमड़ी भीड़, आसमान में चमकती आतिशबाजी और शहर में हर तरफ गूंजते जय श्रीराम के जयकारे। मंगलवार को विजयदशमी पर्व पर जम्मू का माहौल राममय नजर आया। परेड मैदान से गांधीनगर के दशहरा ग्राउंड तक रावण दहन के साथ बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया गया। जैसे ही पुतले आग की लपटों में घिरे, मैदानों में मौजूद लोगों के जयकारों से पूरा वातावरण गूंज उठा।
परेड मैदान में शाम छह बजे करीब 90 फुट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया। इससे पहले शाम 5:30 बजे श्रीराम, लक्ष्मण और माता सीता की शोभायात्रा मैदान में पहुंची। रथ पर सवार श्रीराम और लक्ष्मण के साथ वानरी सेना ने रावण, कुंभकरण और मेघनाद के पुतलों की पांच परिक्रमा की।
विज्ञापन

इसके बाद श्रीराम ने बाण चलाया और देखते ही देखते रावण का पुतला धू-धू कर जलने लगा। आतिशबाजी की चमक और जय श्रीराम के उद्घोष के बीच लोगों ने इस दृश्य को अपने मोबाइल कैमरों में भी कैद किया। गांधीनगर के दशहरा ग्राउंड में भी शाम छह बजे पुतला दहन हुआ।
श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर मैनेजमेंट ट्रस्ट की ओर से निकाली गई शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। रावण वध के प्रसंग के मंचन के बाद तीनों पुतलों का दहन किया गया।
दीवान मंदिर से सनातन धर्म सभा नाटक समाज की ओर से निकली श्रीराम की शोभायात्रा मोती बाजार, परेड चौक, पुरानी मंडी और ओल्ड हॉस्पिटल रोड से होते हुए श्री रघुनाथ मंदिर पहुंची। इसके बाद इंदिरा चौक और शालामार रोड से होते हुए यात्रा परेड ग्राउंड पहुंची और राम ने रावण के पुतले का दहन किए।
विज्ञापन

-
लकड़ी लेकर भागे लोग
कार्यक्रम के अंत में रावण के पुलते की जली लकड़ियों को लेने की होड़ मची। इस दौरान पुलिस कर्मी लोगों को जलते पुतले के समीप न जाने की अपील करते नजर आए लेकिन भीड़ इतनी बेकाबू थी पुलिस उत्साहित भक्तों की पुरानी परंपरा को रोकने में नाकाम नजर आई और सब पुतले के एक-एक टुकड़े लेकर अपने घर गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें