फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पितरों की विदाई आज, नवरात्र कल से, हाथी पर सवार हो आएंगी मां दुर्गा

विज्ञापन
विज्ञापन
- सर्वपितृ अमावस्या पर श्राद्ध पक्ष का समापन, कलश स्थापना के साथ शुरू होगी मां भगवती की आराधना
विज्ञापन

- दीवान मंदिर सभागार, सैनिक कॉलोनी समेत शहर के विभिन्न स्थानों पर शुरू होगा रामलीला का मंचन
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। पितरों के प्रति श्रद्धा, तर्पण और स्मरण का पखवाड़ा शनिवार को सर्वपितृ अमावस्या के साथ संपन्न होगा। श्रद्धा के साथ लोग अपने पितरों की विदाई करेंगे। रविवार से शारदीय नवरात्र शुरू होंगे। इसके साथ मंदिरों व घरों में पूजा-अर्चना सहित शहर के विभिन्न स्थानों पर रामलीला की शुरुआत होगी। दीवान मंदिर सभागार व सैनिक कॉलोनी में तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। कलाकार रिहर्सल में जुटे हैं।
ज्योतिषाचार्य राजेंद्र शास्त्री के अनुसार सर्वपितृ अमावस्या पर पूर्वजों का श्राद्ध करने की विशेष परंपरा है। जिन्हें पितरों की मृत्यु तिथि ज्ञात नहीं है या किसी कारणवश निर्धारित तिथि पर श्राद्ध नहीं कर पाएं हैं वे इस दिन पितरों के निमित्त श्राद्ध, तर्पण और पूजन के साथ सामर्थ्य के अनुसार जरूरतमंदों को भोजन एवं वस्त्र दान कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
पहले नवरात्र को कलश स्थापना का शुभ
मुहूर्त सुबह 11:45 से दोपहर 12:30 बजे तक
राजेंद्र शास्त्री ने बताया कि रविवार को नवरात्र के पहले दिन कलश स्थापना और अखंड ज्योति प्रज्वलित करने के लिए सुबह 11:45 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक अभिजित मुहूर्त रहेगा। इस दौरान नौ दिनों तक मंदिरों व घरों में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा-अर्चना की जाएगी। धार्मिक मान्यता के अनुसार इस बार रविवार को नवरात्र शुरू होने के कारण मां दुर्गा हाथी पर सवार होकर आएंगी। इसे सुख-समृद्धि, अच्छी वर्षा और कृषि के लिए शुभ संकेत माना जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें