फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: अखनूर में सुदन बिरादरी की वार्षिक मेल कल

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबा सत्तो सिद्ध देवस्थान दुल्हन की तरह सजा, यज्ञ से होगा कार्यक्रम का शुभारंभ
विज्ञापन


दोमाना। सुदन बिरादरी की आस्था, परंपरा और एकता का भव्य संगम 25 दिसंबर को बाबा सत्तो सिद्ध देवस्थान अपर जड़ियाल में देखने को मिलेगा। वार्षिक मेल श्रद्धा, उत्साह और धूमधाम के साथ होगी। इसे लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और देवस्थान को दुल्हन की तरह सजाया गया है।
शुक्रवार को देवस्थान परिसर में अहम बैठक हुई, जिसमें आयोजन को ऐतिहासिक और सफल बनाने के लिए सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा, स्वच्छता, पेयजल और यातायात व्यवस्था को चाक-चौबंद किया गया। सुदन बिरादरी के प्रधान मदन लाल शर्मा ने बताया कि मेल का शुभारंभ सुबह विधिवत यज्ञ से किया जाएगा। इसके बाद महिलाओं द्वारा भजन-कीर्तन व सत्संग होगा, फिर परंपरागत फेरी (यात्रा) निकाली जाएगी। उन्होंने कहा कि वार्षिक मेल केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सुदन बिरादरी की संस्कृति, आस्था और सामाजिक एकता का प्रतीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार भी क्षेत्र के साथ-साथ दूरदराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। उपाध्यक्ष विनोद शर्मा, सचिव कृष्ण लाल शर्मा, मुख्य पुजारी केवल कृष्ण शर्मा, अयोध्यानाथ, सुरेश शर्मा, रामपाल, हिमांशु शर्मा और सीताराम शर्मा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें