फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: मथवार में बाबा बल्लो के दरबार में वसंत पंचमी मेले का आगाज

विज्ञापन
विज्ञापन
-जयकारों की गूंज और शंखनाद के बीच उमड़ा आस्था का सैलाब
विज्ञापन


दोमाना। वसंत पंचमी के पावन पर्व पर मथवार स्थित करीब 700 वर्ष प्राचीन बाबा बल्लो देवस्थान में आस्था, श्रद्धा और भक्ति का विराट संगम देखने को मिला। बुधवार को जैसे ही तीन दिवसीय ऐतिहासिक मेले का शुभारंभ हुआ, पूरा क्षेत्र जयकारों से गूंज उठा। देशभर से उमड़े हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी ने साबित कर दिया कि बाबा बल्लो के प्रति उनकी आस्था अटूट और अमर है। पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया
मेले का विधिवत शुभारंभ मुख्य सचिव अटल डुल्लू ने किया। उन्होंने दरबार में माथा टेककर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मुख्य सचिव के देवस्थान पहुंचते ही परिसर बाबा बल्लो की जय के गगनभेदी जयघोष से गूंज उठा। मान्यता है कि सच्चे मन से दरबार में हाजिरी लगाने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इसलिए तड़के से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई थीं। श्रद्धालुओं ने बताया कि हर वर्ष वसंत पंचमी से दो दिन पूर्व ही मथवार पहुंचकर सेवा में जुट जाते हैं और जन्मोत्सव धूमधाम से मनाने के बाद ही घरों को लौटते हैं। देवस्थान परिसर में भजन-कीर्तन, शंखनाद और आरती से पूरा वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर हो उठा।
विज्ञापन

महंत बाबा यशपाल शर्मा ने बताया कि इस वर्ष भी बाबा बल्लो का जन्मोत्सव श्रद्धा, आस्था और पारंपरिक रीति रिवाजों के साथ मनाया जाएगा। वसंत पंचमी पर हेलिकॉप्टर के माध्यम से दरबार पर पुष्प वर्षा की जाएगी, जिसे लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
विज्ञापन


प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

मेले को लेकर सिविल प्रशासन, पुलिस प्रशासन और मंदिर के सेवादार पूरी तरह मुस्तैद नजर आए। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस द्वारा कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं, वहीं प्रशासन की ओर से पेयजल, स्वास्थ्य सेवाओं और यातायात व्यवस्था के विशेष प्रबंध किए गए। पावन अवसर पर भाजपा प्रवक्ता जोरावर सिंह पहुंचे और उन्होंने बाबा बल्लो के चरणों में शीश झुकाकर आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें