फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: धूमधाम से मनाया बावा लाल दयाल महाराज का प्रकटोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
-अखंड रामायण पाठ, सत्संग व विशाल लंगर चला, भक्तों ने लिया आशीर्वाद
विज्ञापन

जम्मू। लाल द्वारा मंदिर ट्रस्ट की ओर से जैन बाजार स्थित बावा लाल मंदिर में मंगलवार को परमहंस योगीराज श्री श्री 1008 सद्गुरु बावा लाल दयाल महाराज का 671वां पावन प्रकटोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। ट्रस्ट की ओर से विशेष धार्मिक कार्यक्रम करवाए, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत 19 जनवरी को अखंड रामायण पाठ से की गई, जिसका समापन मंगलवार सुबह पूजन के साथ हुआ। सुबह 6:30 बजे पहली आरती में श्रद्धालुओं ने बावा के चरणों में शीश नवाया। सुबह 9 बजे भोग अर्पित किया गया। शाम 7 बजे विशाल लंगर की शुरुआत हुई, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। रात 8 बजे पटार मचैल के प्रसिद्ध सत्संगी राजेश सिंह ठाकुर द्वारा सत्संग कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। सत्संग के दौरान बावा के जीवन, उनकी शिक्षाओं और मानव कल्याण के संदेश पर प्रकाश डाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें