फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: यात्री किराया बढ़ाने की प्रक्रिया पूरी, अब कैबिनेट की मंजूरी का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में 18 फीसदी यात्री किराया बढ़ाने की प्रक्रिया पूरी हो गई है। अब प्रस्ताव पर अंतिम मुहर के लिए कैबिनेट की मंजूरी का इंतजार है। परिवहन विभाग स्तर पर सभी औपचारिकताएं पूरी हो गई हैं और फाइल को स्वीकृति के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

इसी मुद्दे को लेकर ऑल जम्मू-कश्मीर ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने हाल ही में परिवहन मंत्री से मुलाकात की। सदस्यों ने कहा कि ईंधन की बढ़ती कीमतों, महंगे स्पेयर पार्ट्स और रखरखाव के बढ़ते खर्च के चलते मौजूदा किराये में बसों का संचालन करना मुश्किल हो गया है। ऐसे में 18 प्रतिशत किराया वृद्धि को जल्द लागू करना चाहिए। मुलाकात के दौरान एसोसिएशन ने ऑटोमेटिक टेस्टिंग स्टेशन की कार्यप्रणाली, फिटनेस जांच में आ रही दिक्कतें, चालान प्रक्रिया और परिवहन से जुड़े प्रशासनिक मसलों पर भी चर्चा की गई। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें