फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सुभाष सर्वसम्मति से ऑल जंडियाल महाजन सभा बिरादरी के बने अध्यक्ष

विज्ञापन
नव निर्वाचित अध्यक्ष सुभाष जंडियाल
विज्ञापन
जम्मू। ऑल जंडियाल (महाजन) सभा बरादरी ने अपना नया अध्यक्ष सर्वसम्मति से चुन लिया है। सुभाष जंडियाल को सर्वसम्मति से अध्यक्ष बनाया गया है। चुनाव कार्तिक पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर देवस्थान गोल पुल्ली तलाब तिल्लो में बिरादरी मिलन समारोह में हुआ। इसमें 200 से अधिक सदस्य शामिल हुए। पूर्व अध्यक्ष रमन जंडियाल ने सुभाष जंडियाल का नाम नए अध्यक्ष के रूप में प्रस्तावित किया जिसे सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से स्वीकार किया। नव निर्वाचित अध्यक्ष सुभाष जंडियाल ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बिरादरी की एकता, परंपराओं का सम्मान और विकास कार्य उनकी प्राथमिकता होगी।
विज्ञापन

चुनाव के बाद अध्यक्ष सहित सभी सदस्यों ने बावा सहज नाथ के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। सभा ने निर्णय लिया कि नई कार्यकारिणी जल्द गठित की जाएगी। जंडियाल के समर्थन में ब्रिगेडियर अनिल गुप्ता (वरिष्ठ भाजपा नेता), मेला राम, पारसनाथ गुप्ता, रवि गुप्ता, अश्विनी गुप्ता, विनोद गुप्ता, प्रदीप जंडियाल, शांति स्वरूप गुप्ता, विकास जंडियाल, विशाल जंडियाल सहित बड़ी संख्या में बिरादरी के सदस्य मौजूद रहे। ब्यूरो

नव निर्वाचित अध्यक्ष सुभाष जंडियाल

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें