फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर समागम कल

विज्ञापन
विज्ञापन
- श्रद्धा की रोशनी से सजे गुरुद्वारे, दरबार साहिब के हजूरी रागी और प्रचारक संगत को करेंगे निहाल
विज्ञापन

- शहर के सभी गुरुद्वारों में होंगे धार्मिक कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। गुरु नानक देव का 557वां प्रकाश पर्व मंगलवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। शहर के गुरुद्वारों में कीर्तन और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। मुख्य समागम चांद नगर गुरुद्वारा साहिब में होगा। इसके लिए जिला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (डीजीपीसी) जम्मू ने गुरुद्वारा परिसर में विशाल पंडाल तैयार किया है। संगत के लिए मूलभूत सुविधाओं और लंगर के लिए भी विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं।
शहर के गुरुद्वारा बाबा फतेह सिंह, गांधीनगर, गुरुद्वारा सिंह सभा नानक नगर, गुरुद्वारा बख्शी नगर और गुरुद्वारा गुरु कलगीधर साहिब रिहाड़ी सहित अन्य गुरुद्वारों में भी दीवानी और कीर्तन दरबार सजाए जा रहे हैं। मुख्य समागम में श्री दरबार साहिब अमृतसर के हजूरी रागी जत्थे के अलावा प्रचारक गुरबाणी कीर्तन व कथा-विचार से संगत को निहाल करेंगे। गुरु नानक देव की शिक्षाओं, मानवता, समानता, भाईचारे और सेवा के संदेश पर प्रकाश डाला जाएगा। समागम सुबह 10 बजे से लेकर शाम चार बजे तक चलेगा।
विज्ञापन




समागम में भाई अंग्रेज सिंह (बाला प्रीतम त्रिकुटा नगर), भाई हरबंस सिंह (चक वाले), भाई रणजीत सिंह (डीजीपीसी जम्मू के हजूरी रागी), भाई मनमोहन सिंह (पुंछ वाले), भाई बलदेव सिंह (हजूरी रागी श्री दरबार साहिब) और भाई हरप्रीत सिंह कंडाला (होशियारपुर वाले) शामिल होंगे।



डीजीपीसी के उपप्रधान बलविंदर सिंह के अनुसार, हर साल बड़ी संख्या में संगत मुख्य समागम में पहुंचती है। सभी गुरुद्वारा साहिब में भी अपने स्तर पर कीर्तन व धार्मिक कार्यक्रम किए जाते हैं। मुख्य समागम चांद नगर गुरुद्वारा साहिब में होगा। कमेटी की ओर से संगत की सुविधा के लिए तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने संगत से परिवार सहित पहुंचकर बाबा नानक का आशीर्वाद लेने और सेवा में योगदान देने की अपील की।


-
रिहाड़ी गुरुद्वारा साहिब में भी कीर्तन



सिख नौजवान सेवादार सभा रिहाड़ी के प्रधान सतवंत सिंह वजीर ने बताया कि गुरुद्वारा गुरु कलगीधर साहिब में प्रकाश पर्व पर सुबह 6:45 से 10 बजे तक कीर्तन होगा। इसमें हजूरी रागी दरबार साहिब संगत को गुरबाणी से निहाल करेंगे। शाम छह से आठ बजे तक भाई जगरूप सिंह कल्याणपुर कीर्तन करेंगे। लंगर भी लगाया जाएगा।
विज्ञापन

-

मुख्य समागम में पहुंचने की अपील

डीजीपीसी जम्मू ने संगत से अपील की है कि प्रकाश पर्व पर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर सेवा कार्यों में भी योगदान दें। शहर की अन्य गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटियों से आग्रह किया गया है कि वे अपने कार्यक्रम सुबह 10 से 11 बजे के बीच संपन्न कर लें, ताकि संगत गुरुद्वारा चांद नगर में आयोजित मुख्य गुरुपर्व समागम में शामिल होकर गुरु महाराज का आशीर्वाद प्राप्त कर सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें