फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज कन्या पूजन कर साख विसर्जित करेंगे श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। शहर के मंदिरों में वीरवार को छठे नवरात्र पर बड़ी संख्या में भक्तों ने मां भगवती के दर्शन किए। शहर में शुक्रवार सातवें नवरात्र को भक्त कन्या पूजन के साथ साख विसर्जित करेंगे। इस साल दुर्गाष्टमी, महानवमी और विजयदशमी को लेकर लोगों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। श्री कैलख ज्योतिष एवं वैदिक संस्थान ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत रोहित शास्त्री ज्योतिषाचार्य ने बताया कि जम्मू-कश्मीर में श्री दुर्गाष्टमी का व्रत 23 अक्तूबर, रामनवमी का व्रत 24 अक्तूबर को है। विजयदशमी (दशहरा) पर्व और शस्त्र पूजन 25 अक्तूबर को होगा। उन्होंने बताया कि कुछ राज्यों में अष्टमी, रामनवमी और विजयदशमी की तिथि को लेकर मतभेद है, इसका निर्णय सूर्योदय के अनुसार ही किया जा सकता है।
विज्ञापन

नवरात्र में देवी दुर्गा के कुछ भक्त अष्टमी में और कुछ नवमी को कन्या पूजन के साथ साख विसर्जित करते हैं।कुछ भक्त 24 अक्तूबर को ही साख विसर्जन करेंगे। इस साल कोरोना महामारी के कारण कन्या पूजन में लोगों द्वारा सूखा राशन और खाने-पीने की चीजे बांटी जाएंगी। त्रिकुटा नगर की रहने वाली रेणू शर्मा ने कहा कि कोविड़-19 के कारण कंजकों को लोग घरों में नहीं भेजेंगे तो इसी वजह से इस साल कंजकों के घर में ही राशन पहुंचा देगें, ताकि वर्त भी पूरा हो जाए और कोरोना महामारी के खतरे को भी कम किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें