शोभायात्रा के दौरान उपस्थित आचार्य महंत सूरज शास्त्री व अन्य। संवाद
- फोटो : jyodian
रामलला के भव्य मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ एवं प्रयागराज में महाकुंभ के शुभ अवसर पर निकाली शोभायात्रा
ज्यौड़ियां। अयोध्या में रामलला के भव्य मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ एवं प्रयागराज में महाकुंभ के शुभ अवसर पर उपजिला खौड़ में मंगलवार को शोभायात्रा निकाली गई। इसमें क्षेत्र के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।
शोभायात्रा में भगवान राम, लक्ष्मण, सीता और हनुमान की झांकियां सजाई गई। शोभायात्रा में आचार्य महंत सूरज शास्त्री जी महाराज मुख्य रूप से उपस्थित रहे। यह यात्रा कृष्णा स्पोर्ट्स क्लब खौड़ से निकली और खौड़ मुख्य बाजार और आसपास के गांवों से होते हुए वापस कृष्णा स्पोर्ट्स क्लब में आकर समाप्त हुई। आज सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर एक बजे तक सत्संग का आयोजन किया जाएगा। इसमें आचार्य महंत सूरज शास्त्री जी महाराज प्रवचन करेंगे और उसके बाद भंडारे का आयोजन किया जाएगा। नरेंद्र सिंह ने बताया कि यह कार्यक्रम अयोध्या में रामलला की भव्य मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ पर आयोजित किया जा रहा है। संवाद