फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम नाम ही जीवन का सार हैः कुलदीप शास्त्री

विज्ञापन
विज्ञापन
विजयपुर। श्रीमद्भागवत कथा सुनने से मनुष्य के कई प्रकार के कष्ट दूर हो जाते हैं। उन्होंने बताया अगर भगवान शिव को राम नाम का आधार है, तो उसे भी राम नाम पर भरोसा रखना चाहिए। राम भजन से मनुष्य को रोगों से मुक्ति मिलती है। राम नाम ही जीवन का सार है। इसलिए समय-समय पर श्री राम का जाप करते रहना चाहिए। यह प्रवचन कुलदीप शास्त्री ने दिए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार विजयपुर के स्वांखा मोड़ स्थित राधा कृष्ण मंदिर में विश्व शांति के लिए जारी श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह पूर्णाहुति के साथ संपन्न हो गई। इस दौरान कुलदीप शास्त्री महाराज ने संगत को प्रवचनों से निहाल किया। इस दौरान विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया, जहां काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें