फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीकृष्ण के भजनों से भक्ति में डूबा शहर

विज्ञापन
सांबा के घगवाल मे जन्माष्टमी उपलक्ष्य में झांकी निकालते लोग। अमर उजाला - फोटो : SAMBA
विज्ञापन
सांबा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की जिलेभर में धूम है। भगवान श्रीकृष्ण के मंदिरों को दुल्हन की तरहा सजाया गया है। इसी कड़ी में वीरवार को घगवाल कस्बे के नृसिंह मंदिर से एक झांकी निकाली गई, जो मलानी, रघुचक, लाला चक, राजपुरा, सनूरा व रंदवाल से होते हुए नृसिंह मंदिर में संपन्न हुई। झांकी का जगह-जगह स्वागत किया गया और लोगों ने स्टाल लगा कर संगत को जलपान करवाया।
विज्ञापन

झांकी में भगवान नृसिंह के अवतार, भगवान श्रीकृष्ण और शिवपार्वती की झांकी शामिल थी, जिसने लोगों को मन मोहा। वहीं, भगवान के जयकारों और भजनों से पूरा शहर उनके रंग में रंगा रहा। झांकी के साथ युवाओं ने बाइक रैली भी निकाली।
कस्बे के चोहाटा, शिव दुआला व राजपुरा के शिव मंदिर आदि में भी जन्माष्टमी की तैयारियाें को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इस अवसर पर सरपंच विजय टंगोत्रा, जिया लाल वर्मा, गोपाल शर्मा व चुन्नी लाल आदि झांकी में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें