फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: मकर संक्रांति पर दो घंटे के लिए खुली मां वैष्णो की प्राकृतिक गुफा

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। मकर संक्रांति पर शनिवार को माता वैष्णो देवी की प्राकृतिक गुफा के कपाट खोलकर विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान दोपहर 12 बजे से दोपहर दो बजे तक करीब दो घंटे के लिए भक्तों को पुरानी गुफा के रास्ते से मां वैष्णो देवी की प्राकृतिक पिंडियों के दर्शन करने का मौका मिला है।
विज्ञापन

बता दें कि मकर संक्रांति पर हर साल प्राकृृतिक गुफा में विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। कटड़ा पंजीकरण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को देर शाम तक 24 हजार भक्त भवन की ओर प्रस्थान कर चुके थे, जबकि कक्ष के बंद होने में दो घंटे शेष थे। सनद रहे कि जनवरी व फरवरी माह में यात्रियों की संख्या में कमी आने पर भक्तों के लिए प्राकृतिक गुफा को खोला जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें