फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीर बाबा अली खान व सुरगल देव स्थान पर उमड़ा आस्था का सैलाब

विज्ञापन
विज्ञापन
दोमाना। घो मन्हासा में पीर बाबा अली खान सईद और बाबा सुरगल के देव स्थान पर 15वां वार्षिक मेला लगाया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने बाबाजी के दर पर माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया। मेला सुबह नौ बजे शुरू हुआ। सबसे पहले हवन और पूजा की गई। इसके बाद लंगर लगाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। शाम को भजन-कीर्तन हुआ, जिसमें जालंधर (पंजाब) से आए कलाकारों ने बाबाजी की महिमा का गुणगान किया।
विज्ञापन

कमेटी के सदस्य बंटी शर्मा, राकेश कुमार, रतन लाल, दनेश कुमार, तिलक राज ने बताया कि यह देवस्थान 300 साल पुराना है। यहां रात को ज्योति प्रज्ज्वलित होती थी। 16 साल पहले स्थानीय निवासी बंटी शर्मा को पीर बाबा के दर्शन हुए, जिसके बाद यहां पीर बाबा और सुरगल देव का स्थान बनाया गया। तब से स्थानीय लोग इस जगह पर हर साल 17 मई को मेला लगाते हैं। इस मौके पर डीडीसी सदस्य मढ़ बलबीर लाल, दीपक पांडे, पार्षद कृष्ण लाल आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें