फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुपर्व 30 को, इस बार नहीं होगा नगर कीर्तन

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। गुरुपर्व 30 नवंबर को है। इस बार कोरोना महामारी के कारण चांद नगर गुरुद्वारा साहिब में नगर कीर्तन नहीं सजेगा। संगत कोविड प्रोटोकॉल के अनुसार सुबह 10 से शाम चार बजे तक ही गुरुद्वारे में माथा टेक सकेगी। गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के सदस्य देवेंद्र सिंह ने बताया कि गुरुपर्व की तैयारियां चल रही हैं। इस बार संगत के लिए पंडाल की व्यवस्था गुरुद्वारे के अंदर ही की गई है। सभी गुरुद्वारा कमेटियों को कहा गया है कि वे गुरुपर्व के मौके पर कोविड नियमों को सख्ती से अमल में लाएं। चांदनगर गुरुद्वारा साहिब में आने वाली संगत को मास्क और सैनिटाइजर भी उपलब्ध करवाए जाएंगे।
विज्ञापन

देवेंद्र सिंह ने कहा कि गुरुपर्व के मौके पर गुरुद्वारे में कोविड नियमों को ध्यान में रखकर लंगर लगाया जाएगा।
गुरुपर्व की तैयारियों को लेकर बीते रोज एडीसी जम्मू घनश्याम सिंह ने अधिकारियों और गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक की। इसमें कमेटी को गुरुद्वारे में कोविड नियमों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए। बैठक में एडीसी ने कहा है कि गुरुपर्व के मौके पर अगर स्वास्थ्य विभाग कोविड टेस्टिंग कैंप लगा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें