फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं निकलेगी शोभायात्रा, शाम को होगा होलिका दहन

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। कोरोना महामारी ने इस बार भी होली का पर्व फीका कर दिया है। संक्रमण के बढ़ते प्रसार को देखते हुए इस बार भी शहर में होली पर निकाली जाने वाली शोभायात्रा को रद्द कर दिया गया। शहरवासियों को भगवान श्रीकृष्ण, राधा और बलराम की झांकी के दर्शन नहीं हो सकेंगे। यह शोभायात्रा दीवान मंदिर से निकलकर पूरे शहर का चक्कर काटती थी। इसमें प्रभु के स्वरूप में कलाकार पिचकारियों और रंगों के साथ शहरवासियों के साथ होली खेलते थे। होली की शाम शोभायात्रा मुख्य आकर्षण का केंद्र रहती थी। शोभायात्रा जिस-जिस रूट से निकलती युवाओं की टोलियां भी उनके साथ चल पड़ती हैं। शोभायात्रा के आगे बैंड-बाजे और ढोल भगवान के आने का संदेश देते थे, लेकिन लगातार दूसरे साल भी शोभायात्रा पर कोविड की मार पड़ी है। उधर, शनिवार रात को गांधीनगर स्थित प्रताप मोहल्ले में होलिका दहन कार्यक्रम करवाकर अग्रवाल समुदाय की महिलाएं परिक्रमा कर पूजा-अर्चना करेंगी।
विज्ञापन

----------
कोविड प्रोटोकॉल का पालन कर मनाएं पर्व
श्री सनातन धर्म नाटक समाज दीवान मंदिर के प्रधान अनिल मासूम ने बताया कि कोविड संक्रमण के बढ़ते प्रसार को देखते हुए होली पर निकाली जाने वाली शोभायात्रा को रद्द कर दिया गया है। हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी है कि इस संक्रमण के प्रसार को कम करने के लिए अपना योगदान दें। सभी शहरवासियों को पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ अपने त्योहारों को मनाना चाहिए, लेकिन हमें सामाजिक दूरी का ध्यान रखकर और मास्क पहनकर संक्रमण को बढ़ने से रोकना होगा। इस बार भी शोभायात्रा न निकालने से मायूसी हुई है, लेकिन कोविड संक्रमण के प्रसार को देखते हुए इसे रद्द करना जरूरी था। उन्होंने सभी से कोविड प्रोटोकॉल का पालन कर पर्व मनाने की अपील की है।
--------------
होलिका दहन आज, दस दशकों से परंपरा निभा रहा अग्रवाल समुदाय
- प्रताप मोहल्ले में होगा मुख्य कार्यक्रम
जम्मू। फाल्गुन मास की पूर्णिमा पर मंदिरों के शहर में होलिका दहन किया जाएगा। रविवार को लास्ट मोड़ गांधीनगर स्थित प्रताप मोहल्ले में होलिका दहन समिति की ओर से कार्यक्रम करवाया जाएगा। शाम सात बजे पार्क में होलिका दहन किया जाएगा। अग्रवाल समुदाय के लोग मुख्य रूप से इस कार्यक्रम का आयोजन करते हैं। कार्यक्रम में समुदाय की महिलाएं होलिका की परिक्रमा करती हैं और फिर पूजा-अर्चना के बाद होलिका का दहन किया जाएगा। इस समुदाय के लोग दस दशकों से यह कार्यक्रम का आयोजन कर रहे हैं।
विज्ञापन

होलिका दहन समिति के सदस्यों की बैठक शनिवार को हुई। इसमें होलिका दहन कार्यक्रम पर चर्चा की गई। बैठक में बताया कि कोविड नियमों का पालन करते हुए कार्यक्रम करवाया जाएगा। इसमें समाज के लोग शामिल होंगे। समिति के सदस्य अनूप मित्तल ने कहा कि होलिका दहन के दिन समाज के सभी लोग एकत्रित होते हैं। होलिका दहन की तैयारियां दोपहर बाद शुरू हो जाती हैं। डेढ़ बजे तक होलिका तैयार होगी, जिसके बाद समाज की महिलाएं होलिका की परिक्रमा और पूजा करती हैं, जिसके बाद शाम सात बजे होलिका का दहन किया जाता है।
----------
डीजीपी ने दीं होली की शुभकामनाएं
जम्मूू। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दिलबाग सिंह ने शहीदों के परिवारों, पुलिस कर्मियों, उनके परिवारों और शहरवासियों को होली की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि रंगों का त्योहार सबके लिए खुशियां लेकर आए। होली भाईचारे का प्रतीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें