अखनूर। सीमावर्ती क्षेत्र में श्रीकुष्ण जन्माष्टमी पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया। मंदिरों में पूजा-अर्चना के लिए दिनभर श्रद्धालुओं की कतारें लगी रहीं। उनका सुबह से मंदिरों में पहुंचना शुरू हो गया था, जो देर शाम तक जारी रहा।
वहीं, कई जगह भंडारों का भी आयोजन किया गया। रात को भगवान के जन्मोत्सव के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कस्बे के पूली वाले मंदिर, राधाकृष्ण मंदिर, कामेश्वर मंदिर और जियो पोता घाट स्थित अन्य मंदिरों में भी विशेष पूजा का प्रबंध किया गया है। दुर्गा मंदिर के महंत रामानंद दास ने बताया कि जन्माष्टमी पर्व पर पूरी रात भगवान की महिमा का गुणगान किया जाएगा। वहीं, युवाओं ने जमकर पतंगबाजी की।