फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर

Wed, 24 Feb 2016 07:46 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
जाट आंदोलन से अस्त-व्यस्त चल रही रेल सेवा को राहत मिलना शुरू हो गई है। जम्मू दिल्ली रूट पर दर्जन भर ट्रेनों का परिचालन ठप चल रहा था जिसे बहाल करने की कवायद शुरू हो गई है।
विज्ञापन


बुधवार को उत्तरी रेलवे के निर्देश पर रियासत से दिल्ली रूट पर चलने वाली छह ट्रेनों को फिर से शुरू कर दिया गया है। इससे मुसाफिरों की मुसीबतें कम हुई हैं। जम्मू और कटड़ा में फंसे मुसाफिर अब अपने गंतव्य की ओर रवाना होने लगे हैं।

कटड़ा से उत्तर संपर्क क्रांति, जम्मू मेल और श्री शक्ति एक्सप्रेस, जबकि जम्मू से पूजा एक्सप्रेस, टाटा मूरी और राजधानी सभी ट्रेनों का रूटीन शेड्यूल बहाल हो गया। रेलवे सूत्रों के अनुसार वीरवार को शेष ट्रेनों की सेवाएं बहाल होने की संभावना है।
विज्ञापन


बहरहाल देर शाम तक अन्य प्रभावित ट्रेनों को चलाने संबंधी कोई निर्देश नहीं आया था। दरअसल जाट आंदोलन के चलते पांच दिन से जम्मू दिल्ली रूट की ग्यारह ट्रेनों का शेड्यूल पूरी तरह से प्रभावित हो गया। इन ट्रेनों की सेवाएं अनिश्चितकाल के लिए निलंबित कर दी गईं। जिन मुसाफिरों की बुकिंग थी उन्हें रिफंड किया गया।

इस बीच आपात स्थिति को देखते हुए रेलवे ने दो स्पेशल ट्रेनों की सेवा शुरू कर दी। इनमें से एक ट्रेन कटड़ा से तो दूसरी जम्मू से लगातार मुसाफिरों को दिल्ली तक ले जाती रही।

इस बीच बुधवार को उत्तरी रेलवे मुख्यालय से निर्देश मिलने पर प्रभावित ट्रेनों को चरणवार बहाल करने की प्रक्रिया शुरू कर दी। सीनियर डीटीएम सुधीर कुमार सिंह ने बताया फिलहाल तीन कटड़ा तो तीन जम्मू से ट्रेनें बहाल की गई हैं।

शेष पांच ट्रेनों की सेवाएं बहाल करने का अभी आदेश नहीं पहुंचा है। बहरहाल उम्मीद की जा सकती है कि अगले चौबीस घंटों में इस बाबत कुछ निर्देश आ सकते हैं। छह ट्रेनें बहाल होने से आपात स्थिति में चलाई जा रही दोनों स्पेशल ट्रेनों की सेवाएं खत्म कर दी गई हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें