फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu: बारिश से आज राहत, तीन से छह अप्रैल तक फिर से बिगड़ेगा मौसम, इस दिन से साफ होगा मानसून

Sun, 02 Apr 2023 01:19 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू

सार

दो अप्रैल को प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। हालांकि, तीन से छह अप्रैल तक एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो जाएगा।
विज्ञापन
जम्मू में बारिश के बाद भरा पानी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय रहने के चलते शुक्रवार देर रात से शनिवार दोपहर तक जम्मू्-कश्मीर में झमाझम बारिश हुई। कश्मीर के सोनमर्ग, बनिहाल की माहु घाटी समेत ऊंचे पर्वतीय क्षेत्रों में ताजा बर्फबारी हुई है। वहीं, प्रदेश के अधिकतर मैदानी क्षेत्रों में बारिश का सिलसिला जारी रहा। 

विज्ञापन

बारिश से सड़कों पर जलभराव की स्थिति रही। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूस्खलन से यातायात प्रभावित रहा। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के निदेशक सोनम लोटस के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ की शनिवार दोपहर बाद से सक्रियता कम हो गई है। ऐसे में दो अप्रैल को प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। हालांकि, तीन से छह अप्रैल तक एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो जाएगा।

 

मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के निदेशक ने बताया कि सात अप्रैल से प्रदेश में मौसम साफ हो जाएगा और फिर आगामी दिनों में मौसम के सामान्य ही रहने के आसार हैं। पिछले 24 घंटों में जम्मू जिले में 13.7 एमएम, कटड़ा में 12.8 एमएम, भद्रवाह में 13.8 एमएम, कठुआ में 20.8 एमएम, पहलगाम में 3.3 एमएम, गुलमर्ग में 3.4 एमएम और श्रीनगर में 5.2 एमएम बारिश रिकार्ड हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें