फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम अपडेट: जम्मू-कश्मीर में तपिश से राहत, आज कुछ हिस्सों में बारिश के आसार...लेह का न्यूनतम तापमान दो डिग्री

Sat, 03 Jun 2023 12:38 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार शनिवार को प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश के आसार हैं, लेकिन लगभग मौसम साफ रहेगा।इसके आगे भी अधिकांश मौसम साफ रहेगा।
विज्ञापन
श्रीनगर स्थित डल झील का नजारा - फोटो : बारिस जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले पांच दिन बाद जम्मू कश्मीर के अधिकांश हिस्सों में शुक्रवार को मौसम खुला रहा। धूप खिलने के बावजूद अभी पारे में सामान्य से 5 से 9 डिग्री तक गिरावट बनी हुई है। जून में भी अभी तपिश से राहत है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार शनिवार को प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश के आसार हैं, लेकिन लगभग मौसम साफ रहेगा।

विज्ञापन


इसके आगे भी अधिकांश मौसम साफ रहेगा। जम्मू में शुक्रवार की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। दिन चढ़ने के साथ धूप खिली रही, लेकिन तपिश से भी राहत रही। यहां दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 7.7 डिग्री गिरकर 31.7 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बनिहाल में दिन का तापमान सामान्य से 6.5 डिग्री गिरकर 21.1, बटोत में सामान्य से 7.5 डिग्री गिरकर 20.5, कटड़ा में सामान्य से 7.2 डिग्री गिरकर 28.7 और भद्रवाह में सामान्य से 8.8 डिग्री गिरकर 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कश्मीर में भी दिनभर मौसम खुला रहने के बाद शाम को बादल छा गए थे।
विज्ञापन


राजधानी श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से 4.0 डिग्री गिरकर 22.3, पहलगाम में सामान्य से 5.0 डिग्री गिरकर 17.8 और गुलमर्ग में सामान्य से 6.0 डिग्री गिरकर 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में बीती रात का न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें