कार्यक्रम के दौरान रेजिमेंट के अतीत और वर्तमान के बहादुर जवानों के बलिदान को याद किया। आयोजन में रेजीमेंटल सेंटर और लद्दाख स्काउट्स बटालियनों ने लेह लद्दाख क्षेत्र के साथ-साथ राष्ट्रीय राजधानी में सामूहिक रूप से कार्यक्रमों की एक शृंखला आयोजित की थी।
लद्दाख स्काउट्स रेजिमेंट अपनी डायमंड जुबली मना रहा है। 31 मई और 1 जून को रेजिमेंट ने कई भव्य कार्यक्रमों का आयोजन कर अपने नायकों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान रेजिमेंट की समृद्ध विरासत, वीरतापूर्ण परंपराओं और उल्लेखनीय उपलब्धियों पर प्रकाश डाला गया।
विज्ञापन
साथ ही रेजिमेंट के अतीत और वर्तमान के बहादुर जवानों के बलिदान को याद किया। आयोजन में रेजीमेंटल सेंटर और लद्दाख स्काउट्स बटालियनों ने लेह लद्दाख क्षेत्र के साथ-साथ राष्ट्रीय राजधानी में सामूहिक रूप से कार्यक्रमों की एक शृंखला आयोजित की थी।
इनमें दिल्ली में राष्ट्रीय युद्ध स्मारक से एक बाइक रैली का समापन 1 जून को लेह में हुआ था। द्रास, सियाचिन और चुशुल में स्थित तीन युद्ध स्मारकों से मशालों को ले जाने के लिए अनंत ज्वाला दौड़ 1 जून को लेह में एकत्रित हुई। एक पर्वतारोहण अभियान को लद्दाख स्काउट्स की डायमंड जुबली के रूप में मनाया गया।