फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर में झेलम का जलस्तर घटने से राहत, चौथे दिन खुला हाईवे

Sat, 08 Apr 2017 10:11 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
Jammu Srinagar Highway - फोटो : File Photo
विज्ञापन
जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग को शनिवार चौथे दिन शाम तीन बजे खोलने में सफलता मिल पाई। रामबन-बनिहाल के बीच पंथियाल, रतनवास, गांगरू, हिंगनी आदि स्थानों पर खराब मौसम के दौरान भूस्खलन और पहाड़ों से गिरते पत्थर लगातार चुनौती बने हुए हैं।
विज्ञापन


हाईवे खुलने पर रास्ते में फंसे सैकड़ों वाहनों को रवाना किया गया। इससे कई जगह जाम की स्थिति बनी रही। रविवार को जम्मू से श्रीनगर के लिए एकतरफा यातायात बहाल रहेगा। हालांकि पिछले दिनों खराब हुए मौसम से राज्य के विभिन्न स्थानों पर कई संपर्क मार्ग अभी भी बंद पड़े हुए हैं।

घाटी में झेलम का जलस्तर घटने से लोगों ने राहत की सांस ली है। राम मुंशी बाग में शनिवार रात नौ बजे झेलम का 17.05 फीट, संगम 14 और अशम 12.25 पर बह रही थी।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

कश्मीर में राहत एवं बचाव कार्य में जुटे जवान - फोटो : File Photo
हाईवे डीएसपी ट्रैफिक दिनेश गुप्ता के अनुसार हाईवे को क्लीयर करने के लिए युद्धस्तर पर काम किया जा रहा है। हाईवे खुलने से दोनों ओर से फंसे यात्रियों ने राहत की सांस ली। हालांकि इससे पूर्व जम्मू बस स्टैंड में दो दिन से फंसे यात्रियों को दिक्कतें झेलनी पड़ीं।

मौसम के  बदले मिजाज से घाटी और जम्मू के अधिकतर हिस्सों में दिन का पारा सामान्य से 4 से 9 डिग्री नीचे चल रहा है। रात के तापमान में भी ठंडक कायम है। लेकिन आगामी दिनों में पारा चढ़ने के आसार हैं। मौसम विभाग श्रीनगर के अनुसार अगले कई दिन तक मौसम खुश्क रहेगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें