फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईपीएफ से राहत: लोगों को मिल रही पेंशन, बीमा सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
बीमारी या दुर्घटना की स्थिति में इलाज के लिए पैसे मिल रहे
विज्ञापन

प्रदेश में अभी तक 200 से ज्यादा मामलों में बीमा का लाभ दिया गया
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। ईपीएफओ निजी क्षेत्र में सेवाएं दे रहे लोगों को काफी राहत दे रहा है। अब ईपीएफ कटने के बाद लोग पेंशन और बीमा सुविधा से भी जुड़ रहे हैं। पहले लोगों का ईपीएफ नहीं कटता था, इस कारण अन्य लाभ नहीं मिलते थे। खासकर कामगार अधिकारों से वंचित रहते थे।
ऐसे कामगार जिनकी सेवाकाल दस साल तक है, काम के दौरान मौत पर पत्नी और बच्चों को पेंशन का लाभ दिया जा रहा है। अभी तक 40 से ज्यादा कामगारों के परिवार लाभान्वित हो चुके हैं। इसी तरह ईपीएफ कटने पर बीमा भी करवाया जा रहा है। इससे बीमारी या दुर्घटना की स्थिति में लोगों को इलाज के लिए पैसे मिल रहे हैं। प्रदेश में अभी तक 200 से ज्यादा मामलों में बीमा का लाभ दिया गया है।
विज्ञापन

पीएफ कटने से लोगों को नौकरी पूरी होने पर जमा राशि मिल रही है। इससे वह अन्य काम शुरू कर रहे हैं। ईपीएफ कटवाने के लिए विभागीय साइट पर संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा हेल्थलाइन 6006567049 के माध्यम से भी लाभ लिया जा सकता है।
विज्ञापन


-
16 हजार लोगों ने किया पीएफ के लिए आवेदन
16 हजार लोगों ने पीएफ के लिए आवेदन किया। इन लोगों को हेल्थलाइन डेस्क के माध्यम से गाइड किया गया। दस्तावेज भी ऑनलाइन चेक हुए और लाभ दिया गया। पहले ऑनलाइन आवेदन करने का ग्राफ कम था। 2023 में दो हजार लोगों, जबकि 2022 में 1500 लोगों को लाभ मिला था।


पेंशन, पीएफ और बीमा का लाभ दिया जा रहा है। इससे लाखों लोग लाभान्वित हुए हैं। कामगार की मौत के बाद पेंशन भी जारी की गई है।
- रिजवानुद्दीन, आयुक्त, ईपीएफओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें