फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा के लिए शुरू हो रहे हैं पंजीकरण, जानें सारी जरूरी बातें

Sun, 26 Feb 2017 12:04 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
अमरनाथ यात्रा 2017 - फोटो : FILE PHOTO
विज्ञापन
बाबा बर्फानी के भक्त एक मार्च से श्री अमरनाथ यात्रा 2017 के लिए पंजीकरण करवा सकेंगे। श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने इस बार देश की 433 बैंक शाखाओं में पंजीकरण की व्यवस्था की है। जम्मू-कश्मीर से पंजीकरण करवाने वालों के लिए जम्मू-कश्मीर बैंक की दस शाखाओं और पंजाब नेशनल बैंक की छह शाखाओं को चिह्नित किया गया है। 
विज्ञापन


जल्द श्राइन बोर्ड इन शाखाओं में यात्रा पंजीकरण फार्म उपलब्ध करवाने वाला है। इसके बाद श्रद्धालु अलग-अलग जिलों की इन शाखाओं में एडवांस पंजीकरण करवाकर यात्रा की तैयारी शुरू कर सकते हैं।

श्राइन बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार जम्मू-कश्मीर बैंक की डोडा जिले में पुल डोडा, कठुआ की बिलावर, जम्मू में बख्शी नगर, गांधीनगर और टूरिस्ट रिसेप्शन सेंटर की ब्रांच के अलावा पुंछ, रामबन, राजोरी की जवाहर नगर ब्रांच, श्रीनगर की करण नगर ब्रांच सहित उधमपुर की शक्ति नगर ब्रांच में यह सुविधा दी गई है।
विज्ञापन

पंजाब नेशनल बैंक में होंगे पंजीकरण

amarnath yatra - फोटो : FILE PHOTO
वहीं पंजाब नेशनल बैंक की कालेज रोड़ कठुआ, जम्मू में अखनूर और रिहाड़ी चौक 69 बीसी ब्रांच में पंजीकरण की व्यवस्था होगी। रियासी जिले में होटल अंबिका कटड़ा स्थित ब्रांच और मेन बाजार रियासी की ब्रांच को चिह्नित किया गया है। इसके साथ ही पंजाब नेशनल बैंक की वार्ड नंबर दो नेशनल हाईवे से सटी सांबा ब्रांच में भी पंजीकरण करवाने की सुविधा दी जा रही है। 

उल्लेखनीय है कि 29 जून से शुरू होने वाली यह वार्षिक यात्रा सात अगस्त तक जारी रहेगी। देशभर के 32 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में यात्रा परमिट के लिए श्राइन बोर्ड ने पंजाब नेशनल बैंक की 306, जम्मू-कश्मीर बैंक की 87 और येस बैंक की 40 शाखाओं में यह सुविधा दी है

86 डाक्टर जारी करेंगे मेडिकल सर्टिफिकेट

86 डाक्टर जारी करेंगे मेडिकल सर्टिफिकेट - फोटो : डेमो फोटो
श्री अमरनाथ यात्रा 2017 के लिए तैयारियां जोर शोर से जारी हैं। इस बीच विभिन्न राज्यों ने श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड को उन डाक्टरों की सूची भी मुहैया करवा दी है, जो पंजीकरण करवाने के इच्छुक श्रद्धालुओं को अनिवार्य स्वास्थ्य सर्टिफिकेट जारी करेंगे।

जम्मू-कश्मीर स्वास्थ्य विभाग ने जम्मू संभाग के 39 डाक्टरों और कश्मीर संभाग के 43, कारगिल और लेह में एक-एक डाक्टरों को यात्रा के लिए अनिवार्य स्वास्थ्य सर्टिफिकेट जारी करने के लिए नियुक्त किया है। इसके अतिरिक्त राजभवन जम्मू और श्रीनगर में तैनात राज्यपाल के फिजीशियन सहित सिविल सचिवालय जम्मू और कश्मीर के मेडिकल अधिकारी भी सर्टिफिकेट जारी करने के लिए नियुक्त किए गए हैं।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा यात्रा के लिए अनिवार्य स्वास्थ्य सर्टिफिकेट जारी करने के लिए जम्मू संभाग में गांधी नगर अस्पताल से दो फिजीशियन और एक मेडिकल अधिकारी, सरवाल अस्पताल जम्मू में एक फिजीशियन और एक मेडिकल अधिकारी, राजीव गांधी अस्पताल जम्मू में एक फिजीशियन और एक मेडिकल अधिकारी, जिला अस्पताल डोडा में एक फिजीशियन और एक मेडिकल अधिकारी, जिला अस्पताल कठुआ में एक फिजीशियन और तीन मेडिकल अधिकारी, राज्य के प्रवेशद्वार पीएचसी लखनपुर में तीन मेडिकल अधिकारी, एसडीएच हीरानगर में एक फिजीशियन और एक मेडिकल अधिकारी को नियुक्त किया गया है। 
विज्ञापन

इन जगहों पर ये चिकित्सक जारी करेंगे प्रमाण पत्र

डाक्टर - फोटो : file photo
इसके साथ ही जिला अस्पताल किश्तवाड़ में एक फिजीशियन और एक मेडिकल अधिकारी, जिला अस्पताल पुंछ में एक फिजीशियन और मेडिकल अधिकारी, जिला अस्पताल राजोरी में एक फिजीशियन और एक मेडिकल अधिकारी, एसडीएच सुंदरबनी, सीएचसी नौशेरा और सीएचसी कालाकोट में एक-एक मेडिकल अधिकारी को यात्रा के लिए जरूरी हेल्थ सर्टिफिकेट जारी करने के लिए नियुक्त किया गया है। 

जिला अस्पताल रामबन में एक फिजीशियन और एक मेडिकल अधिकारी, सीएचसी बटोत में एक फिजीशियन, सीएचसी बनिहाल में एक मेडिकल अधिकारी, जिला अस्पताल रियासी में दो मेडिकल अधिकारी, सीएचसी कटड़ा में एक कंसलटेंट फिजीशियन, जिला अस्पताल सांबा में एक फिजीशियन और एक मेडिकल अधिकारी, ईएच विजयपुर में एक फिजीशियन, जिला अस्पताल उधमपुर में एक मेडिकल अधिकारी और एक फिजीशियन को नियुक्त किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें