जम्मू विश्वविद्यालय के चौदहवें दीक्षांत समारोह की तैयारियों के लिए गठित कोर कमेटियां अपने-अपने स्तर पर कार्य कर रही हैं। इस दीक्षांत समारोह में शामिल होने वाले वर्ष-2013 के पदक विजेताओं की सूची तैयार की जा रही है।
जनरल जोरावर सिंह सभागार को निखारने के लिए भी विश्वविद्यालय के कर्मचारी जुटे हुए हैं। शनिवार को भी जनरल जोरावर सिंह सभागार के आसपास जहां उद्यानों की साज-सज्जा तथा घास की कटाई जोर-शोर से जारी रही, वहीं समारोह में भाग लेने वाले पदक विजेता शनिवार को भी पंजीकरण के लिए आते रहे।
पदक विजेताओं की सूची की तैयारी में यूनिवर्सिटी प्रशासन जुटा रहा तथा दीक्षांत समारोह में गाउन की संख्या कितनी होगी, इसका भी आकलन होता रहा। जानकारी के मुताबिक दीक्षांत समारोह को लेकर लगातार पुलिस की गश्त तेज हो रही है।
वहीं, यूनिवर्सिटी कैंपस में साफ-सफाई पर भी पूरा ध्यान केंद्रित कि या जाने लगा है। जम्मू विश्वविद्यालय के सफाई कर्मी जनरल जोरावर सिंह सभागार के हर ओर तैयार उद्यानों के सौंदर्य बढ़ाने में जुटे हुए हैं।