फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर बैठे टेलीफोन से दर्ज करवाएं शिकायतें

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने लोगों तक पहुंच बढ़ाने के लिए नई पहल की है। सरकार ने आम लोगों के लिए सामान्य प्रशासनिक विभाग (जीएडी) के माध्यम से पांच समर्पित लैंडलाइन नंबर जारी किए हैं। इन नंबरों पर सभी कार्य दिवस में सुबह 10 से शाम 5 बजे तक आम लोग शिकायतें और समस्याएं दर्ज करवा सकेंगे।
विज्ञापन

शिकायकर्ता को उनकी शिकायत और समस्या के समाधान के बारे में उचित जवाब दिया जाएगा। इसके लिए जरूरत के मुताबिक उनके मोबाइल, ई-मेल या अन्य जानकारी ली जा सकती है। जीएडी विभाग के आयुक्त सचिव मनोज कुमार द्विवेदी ने बताया कि सरकार ने समर्पित शिकायत लैंडलाइन फोन नंबरों को आम लोगों के लिए प्रभावी बनाया है। इसमें शिकायतकर्ता की बात सुनी जाएगी और सही मामलों पर तत्काल उचित कार्रवाई की जाएगी। इसमें देखा जाएगा कि शिकायकर्ता का अगर कोई काम बिना किसी वजह से लंबित किया गया है तो संबंधित अधिकारी या कर्मचारी से भी जवाब तलब किया जाएगा। शिकायकर्ता के अगर किसी काम के लिए कोई दस्तावेज की जरूरत होगी तो उसके संबंधित ई-मेल आईडी से मंगवाए जाएंगे। इससे कोविड महामारी के दौरान अधिक भीड़ से भी बचाव होगा और लोगों के काम हो सकेंगे। खासतौर पर दूरदराज लोगों का सीधे फोन पर ही संपर्क हो सकेगा।
विज्ञापन

ये हैं लैंडलाइन नंबर
0194-2506115, 0194-2506102, 0194-2506111, 0194-2506112 और 0194-2506144 हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें